फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Mon, 23 Sep 2024 09:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी नें सोमवार की शाम बाइक सवार एंबुलेंस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी का है। गांव निवासी अमरपाल (32) सोमवार की शाम बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। रामनगर मार्ग पर बुढौली गांव के पास वह सामने से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें