फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दरोगा की टोपी पहनकर फोटो खिंचाने वाला गिरफ्तार, तीन मुकदमों में था वांछित

Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया हमले का आरोपी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे आरोपी यासीन कुरैशी की तस्वीरें
विज्ञापन
हमले का आरोपी यासीन कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के तीन मुकदमों में वांछित आरोपी यासीन कुरैशी उर्फ सोनू को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर यासीन के दो फोटो वायरल हुए थे। एक फोटो में वह दरोगा की टोपी पहने कुर्सी पर बैठा हुआ था, जबकि दूसरी में सरकारी जीप के आगे असलहा लेकर खड़ा था। इन फोटो के वायरल होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी में तेजी दिखाई। उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि रोशन मोहल्ला, कोतवाली निवासी यासीन कुरैशी के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी रौनक ठाकुर पर जानलेवा हमले का मुकदमा थाना शाहगंज में दर्ज हुआ था। इसके अलावा दो मुकदमे उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और आबकारी अधिनियम के दर्ज हुए थे। 


उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह रोशन मोहल्ला में नाले के पास घूम रहा है। इस पर थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील यादव, नाई की मंडी के शाह नजर अहमद और शाहगंज पुलिस के साथ टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को एक पदाधिकारी से बातचीत के आडियो देने की चर्चा 

चर्चा है कि यासीन ने गिरफ्तारी के बाद एक संगठन के पदाधिकारी पर आरोप लगाए। उनसे बातचीत का आडियो भी पुलिस को दिया है। हालांकि शाहगंज पुलिस ने इस तरह के किसी आडियो को देने की बात से इंकार किया है। मगर, सोशल मीडिया पर आडियो देने की चर्चा है।

उधर, जिस संगठन के पदाधिकारी पर आरोप लगाए हैं, उसके संगठन के उच्च पदाधिकारी का कहना था कि आरोप अगर लगेगा तो जांच करवाई जाएगी। अगर कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे तो कार्रवाई होगी। संगठन से निष्कासित किया जाएगा।  

तीन साल पुराना है दरोगा की टोपी वाला फोटो

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यासीन के फोटो वायरल हुए थे। इनकी जांच की गई। मगर, यह फोटो तीन साल पुराने हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है, ये फोटो कहां के हैं। यह किसने और किस मकसद से वायरल किए, यह अभी पता नहीं चल सका है। अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। 

आरोपी की पत्नी पहुंची कलक्ट्रेट, सीओ के सामने रोने लगी 

उधर, यासीन कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी कलक्ट्रेट में पहुंच गई। सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह के कलक्ट्रेट में आने पर फूट-फूटकर रोने लगी। यह देखकर महिला पुलिसकर्मी आ गईं। वह उसे एसएसपी कार्यालय में लेकर चली गईं। उसका कहना था कि पति को गलत फंसाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें