फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास सफाई न होने पर 'बीवीजी' से करार खत्म, एक जनवरी से नई कंपनी संभालेगी जिम्मा

Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजमहल के दो किमी क्षेत्र में थी सफाई की जिम्मेदारी, लगातार मिल रहीं थी शिकायतें
  • एक जनवरी ने नई कंपनी संभालेगी ताज के आसपास सफाई और घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के आसपास दो किमी क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) से करार खत्म कर दिया गया है। नगर निगम ने ताजगंज और ताजमहल के आसपास गंदगी की शिकायतों के मिलने के बाद यह कदम उठाया है। करार निरस्त करने के साथ बीवीजी कंपनी को बता दिया गया है कि एक जनवरी से वह काम बंद कर दे। 

विज्ञापन


एक जनवरी से नई कंपनी ताज के आसपास सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी संभालेगी। जबकि बीवीजी कंपनी केवल झाड़ू और नालियों की सफाई ही कर रही थी। निगम को घरों से कूड़ा उठाने के लिए अपनी टीम लगानी पड़ रही थी, लेकिन एक जनवरी से नई कंपनी दोनों काम करेंगी।


ताजमहल के पास दो किमी क्षेत्र में विश्वस्तरीय सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने दो साल पहले बीवीजी कंपनी से करार किया था। हर महीने 26.52 लाख रुपये का भुगतान बीवीजी को किया जा रहा था, लेकिन कंपनी हर दिन 90 हजार रुपये के भुगतान के बाद भी ताज के पास सफाई नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक काम करेगी कंपनी

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने हर सप्ताह सफाई की जांच तीन सदस्यीय जांच कमेटी से कराई, लेकिन हर रिपोर्ट में नालियां गंदगी से बजबजाती मिलीं और कचरे के ढेर मिले। निगम ने इन शिकायतों के बाद कंपनी से करार खत्म कर दिया। 31 दिसंबर तक ताज के पास बीवीजी काम करेगी, तब तक नगर निगम नई कंपनी का चयन कर लेगा। अमर उजाला ने बीवीजी कंपनी द्वारा सफाई में लापरवाही को बार-बार उजागर किया था।

'... ताकि विश्वस्तरीय सफाई मिल सके'

ताजमहल के पास सफाई करने वाली कंपनी बीवीजी से करार खत्म कर दिया गया है। एक जनवरी से नई कंपनी काम संभालेगी। इस बार ताजगंज में सफाई करने वाली कंपनी को ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी करना होगा, ताकि सड़क पर कचरा आए ही नहीं और विश्वस्तरीय सफाई व्यवस्था बन सके। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें