फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पोलिंग बूथ से मतपेटी लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 20 Apr 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जगनेर ब्लाक के गांव चंदसौरा के बूथ नंबर-24 पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान मतपेटी लूट ली गई थी। 
विज्ञापन
आरोपी कुंवरपाल (बायें), घटना वाले दिन की तस्वीर (दायें) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद मतपेटी लूटकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जिले में पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को वोट डाले गए थे। मतदान के दौरान जगनेर ब्लाक के गांव चंदसौरा के बूथ नंबर-24 पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। एक आरोपी मतपेटी लूटकर भाग गया था। मतपेटी लूट का वीडियो भी वायरल हुआ था।

तड़के चार बजे हुई मुठभेड़ 
पुलिस ने मतपेटी लूटने वाले की पहचान कुंवरपाल पुत्र रतिराम निवासी नगला पलटू (थाना जगनेर) के रूप में की। मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस सरैन्धी के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि मतपेटी लूटकांड के मुख्य आरोपी नगला रुंध के पास खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें कुंवरपाल के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया, वहीं उसका दूसरा साथी मौका पाकर वहां से भाग निकला। 

पुलिस ने घायल कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बता दें कि मतदान के दौरान जिन बूथों पर बवाल हुआ था, वहां मतदान निरस्त कर दिया गया है। 21 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। 
  
पुनर्मतदान की मुनादी
फतेहाबाद के रिहावली और जगनेर के चंदसौरा गांव में पुनर्मतदान की मुनादी शुरू हो गई है। दोनों गांव में दो मतदेय स्थलों पर 21 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।


पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें