फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिस महिला को छुआ तक नहीं, उससे दरिंदगी का आरोप; नौ साल बाद एक बयान से बदल गई पूरी कहानी

Thu, 19 Nov 2026 02:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नौ साल पुराने दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी सोनाराम को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कहा कि घटना के दिन आरोपी ने उसे छुआ तक नहीं था। अदालत ने बयान में विरोधाभास और पर्याप्त चिकित्सकीय साक्ष्य न होने के आधार पर अभियोजन का मामला संदेह से परे साबित नहीं माना।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ साल तक दुष्कर्म के गंभीर आरोप का दंश झेलने वाले सोनाराम को आखिरकार अदालत ने बरी कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और झूठी विवेचना की कलई तब खुल गई जब खुद पीड़िता ने कहा कि घटना के दिन आरोपी ने उसे छुआ तक नहीं था। इस पर अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) नीरज श्रीवास्तव ने फैसला सुनाया और कहा कि संदेह चाहे कितना भी प्रबल हो, वह सबूत का विकल्प नहीं बन सकता।
विज्ञापन


मामले की शुरुआत 24 मार्च, 2017 को हुई थी। आरोप था कि दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता अपने देवर के साथ चंबल नदी के पास खेत पर लकड़ी लेने गई थी, जहां सोनाराम ने दुष्कर्म किया। घटना के सात दिन बाद, 31 मार्च, 2017 को पति की तहरीर पर पुलिस ने पहले छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी लिखी बाद में विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपपत्र दाखिल किया।

पुलिस के कहने पर दिए थे बयान
अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की कहानी उस वक्त बिखर गई जब मुख्य गवाह यानी खुद पीड़िता अपने बयान से मुकर गई। हालांकि, उसने पहले आरोपों का समर्थन किया था, मजिस्ट्रेट के समक्ष बयानों को दोहराया भी था। प्रतिपरीक्षा (क्रॉस एग्जामिनेशन) में उसने कहा कि आरोपी ने उसे घटना के दिन छुआ तक नहीं था। उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष शुरुआती बयान पुलिस के कहने पर दिए थे। अदालत ने बयानों में आए विरोधाभास और मेडिकल साक्ष्यों की अनुपस्थिति को आधार बनाते हुए अभियोजन के दावों को खारिज कर दिया। पत्रावली पर ऐसा कोई चिकित्सकीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं था जो दुष्कर्म की पुष्टि करे, डॉक्टर की रिपोर्ट में भी शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने आरोप बताए झूठे
बचाव पक्ष ने अदालत के सामने दोनों परिवारों के बीच तालाब के समीप भैंस बांधने के चले आ रहे पुराने विवाद का जिक्र किया। कहा कि इसी वजह से झूठे मामले में फंसाया गया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को ‘युक्तियुक्त संदेह से परे’ साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें