फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का खतरा: बुखार-मांसपेशियों में दर्द, ऐसे लक्षण दिखे तो नजरअंदाज न करें; तीन नए मरीज मिले

Thu, 19 Nov 2026 02:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत पर 14 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। संक्रमितों में 13 साल का बालक भी शामिल है। इस साल जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन
डेंगू की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मच्छरों का हमला बढ़ गया है। मांसपेशियों में दर्द होने पर जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से एक 13 साल का बालक है। हालांकि, किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मांसपेशियों में दर्द, तेज बुखार पर 14 मरीजों में डेंगू-मलेरिया की जांच कराई। इनमें से तीन में डेंगू मिला। किसी में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। मरीजों के घर टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने मरीजों के घर का सर्वे किया है। बुखार के दो मरीज मिलने पर दवा दी गई और नमूने लिए गए।

डेंगू के इस साल 35 मरीज हो गए हैं। तीन सक्रिय मरीज हैं, बाकी सब ठीक हो चुके हैं। मच्छरों से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोग पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। आसपास साफ-सफाई रखें। सुबह-शाम खिड़की-दरवाजे न खोलें।
विज्ञापन


डेंगू से बचने के उपाय
बारिश का पानी निकालने वाली नालियों, पुराने टायरों, बाल्टियों, प्लास्टिक कवर, खिलौनों और अन्य जगह पर पानी रुकने न दें। फव्वारों, पक्षियों के बर्तनों, गमलों  इत्यादि से हफ्ते में एक बार पानी बदल दें। अस्थायी पूल्ज को खाली कर दें या उनमें मिट्टी भर दें। स्विमिंग पूल का पानी बदलते रहें और उसे चलता रखें। दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को भर दें। दरवाजों और खिड़कियों की अच्छे से जांच कर लें। बच्चे को सुलाने वाले कैरियर और अन्य बिस्तर को मच्छरदानी से ढक दें। लंबी बाजू की शर्ट, पैंट और जुराबें पहनकर मच्छरों के कटने से बचें। टीशर्ट को अपनी पैंट और पैंट को जुराबों में डाल कर रखें, ताकि खाली जगह से मच्छर काट न सकें। सूर्य उदय और अस्त के समय व शाम को घर के अंदर रहें, क्योंकि मच्छर इस वक्त ज्यादा सक्रिय होते हैं।

लक्षण
डेंगू में तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश होते हैं। हालांकि कुछ लोगों में लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी आदि हो सकता है। चूंकि यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है, इसका इलाज इसके लक्ष्णों का इलाज करके ही किया जाता है। तेज बुखार बीमारी के पहले से दूसरे हफ्ते तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें