Agra Weather News: धूप से बचने को सिर पर छाता व पॉलिथिन लगाकर निकलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। दिन के साथ रात के तापमान में वृद्धि होने से लू भी लोगों को बेहाल करेगी। हालांकि बुधवार को तापमान की रफ्तार थमी रही और यह 41 डिग्री तक ही पहुंचा। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन बेहद गर्म होने वाले हैं। पारा 45 पर पहुंच सकता है।
45 डिग्री की ऊंचाई तक पहुंचा पारा
जून का महीना शहर में सबसे गर्म महीना होता है। पिछले सालों जून में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि मई में शहर का तापमान 45 डिग्री की ऊंचाई छू चुका है। लेकिन इसके बाद आंधी-बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी के कहर से बचा लिया।