यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह कोहरे में नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं कई गाडियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। छह से अधिक लोग घायल हो गए।
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही गाड़ियां मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 के निकट कोहरे में एक-दूसरे से टकरा गईं। उनमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वे जान बचाने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकल कर सड़क किनारे की ओर भागने लगे।
हादसे में मानबहादुर निवासी प्रीतमपुरा दिल्ली, सुनील शर्मा निवासी मयूर बिहार दिल्ली एवं प्रमोद राठौर निवासी हिमायूपुर जनपद फिरोजबाद सहित छह लोग घायल हो गए।