फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: जीआरपी सिपाही की कार अज्ञात वाहन से टकराई, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Sat, 28 Oct 2023 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने जीआरपी के सिपाही की कार में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीआरपी सिपाही की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें तत्काल उपचार के लिए लिए अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


 मैनपुरी के थाना किशनी  के नगला धूपबत्ती निवासी ऋषि कुमार पुत्र रमेश कुमार जीआरपी में सिपाही थे। बताया गया है कि वे बीती रात अपनी कार से आगरा आ रहे थे। किलोमीटर 12.8 के पास रात 10:00 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे ऋषि कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना पर यूपीडा सहित थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। बताया गया है कि ऋषि कुमार जीआरपी कैंट पर तैनात थे। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें