फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: ग्वालियर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने ऑटो रौंदा; दो की मौत

Fri, 15 Dec 2023 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्वालियर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Agra Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इरादतनगर थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये हादसा ग्वालियर हाइवे पर हुआ। बताया गया है कि दोनों वाहन एक ही तरफ से थे। ऑटो में जिस वाहन ने टक्कर मारी, उसकी जानकारी नहीं है। टक्कर लगने के बाद ऑटो हाइवे पर बुरी तरह घिसट गया, जिसमें चालक और सवारियां फंस गईं। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी पीके राय मौके पर पहुंच गए।


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ऑटो सवारों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी पीके राय ने बताया कि थाना इरादत नगर क्षेत्र के खारी नदी ओवर ब्रिज के नजदीक ये सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें