फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 10 Apr 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-2 पर अरतोनी में मंगलवार रात सड़क पार करते समय एक ट्रक चालक को स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। ट्रक चालक सौ मीटर तक घिसटता चला गया। कुछ लोगों ने पीछा करके कार को रोका। इसमें सवार लोग भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। 

मूलरूप से रोका का नगला, दाऊजी, मथुरा निवासी ट्रक चालक रामवीर चौधरी (40) पुत्र ऊदल सिंह अरतोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह मंगलवार रात आठ बजे जीजा मिंटू निवासी बल्देव, मथुरा के साथ ट्रक लेकर आया था। रामवीर ने अरतोनी में सर्विस रोड के पास ट्रक खड़ा किया। इसके बाद सड़क पार करके घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तभी हाईवे पर तेज गति से आती स्कॉर्पियों ने अपनी चपेट में ले लिया। रामवीर बोनट में फंस गया। वह घिसटता हुआ चला गया। मिंटू ट्रक से कार का पीछा करने लगा। सौ मीटर पर गाड़ी को रोक लिया। मगर, चालक और अन्य लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने जाम लगा दिया। हाईवे पर ट्रक लगा दिए। इतना ही नहीं दूसरी तरफ पत्थर और पेड़ की डालियों को रख दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी। एक किलोमीटर तक वाहन फंस गए। 

लोग शव को लाने की मांग पर अड़ गए। महिलाएं भी आ गईं। वह सड़क पर बैठ गईं। लोगों का कहना था कि मौके पर अधिकारी नहीं आए। पुलिस ने थाने से भी लोगों को भगा दिया। पुलिस की लापरवाही से आरोपी भागने में सफल रहे। बाद में गांव के प्रधान भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। दो घंटे बाद हाईवे से लोगों को हटाया जा सका। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें