फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी पिकअप खड्ढ में पलटी, 24 घायल

विज्ञापन
29एमएनपी-40-सड़क हादसे में घायल मजदूर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। औरैया जिले की विधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशनी मार्ग पर मंगलवार सुबह गांव बदनपुर पास मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप का एक्सल टूट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पिकअप में 20 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव सौनासी के रहने वाले 20 मजदूर मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए पिकअप में बैठकर विधूना (औरैया) जा रहे थे। पिकअप विधूना-किशनी मार्ग पर गांव बदनपुर के पास अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
हादसे में राजवीर पुत्र विनोद, सुरजन पुत्र सूबेदार, ललई पुत्र रामवीर, बनारसी लाल पुत्र छोटेलाल, अमित पुत्र बनारसी, राजीव पुत्र सुरजन, महावीर पुत्र तारेस बाबू, जयराम पुत्र सुरेश चंद्र, रोहित पुत्र लालमन, प्रमोद पुत्र दिवारीलाल, संतोष पुत्र सत्यभान, राहुल पुत्र लालमन, भवनेश्वर पुत्र रामसेवक, रजनेश पुत्र वीरपाल, कुलदीप पुत्र कमलेश, बंटू पुत्र बेंचेलाल, गोलू पुत्र धर्म सिंह, अमर सिंह पुत्र श्रीकृष्ण, पूरन लाल पुत्र सुरेश चंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से कुलदीप, रजनेश और बंटू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें