फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत समागम स्थल तक जाने के लिए तैयार करें ट्रैफिक प्लान: मुख्य सचिव

Tue, 29 Dec 2020 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वृंदावन में 16 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले संत समागम स्थल में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तैयारियों के जुड़ विभागों के अधिकारियों को समागम के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और स्वीकृत कार्यों से संबंधित शेष निविदा की कार्यवाही को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आगरा के मंडलायुक्त को निरंतर स्थलीय निरीक्षण करते रहने और समय से काम पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने समागम में के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव मंगलवार को संत समागम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार असुविधा नहीं होनी चाहिये। इस मौके पर बताया गया कि समागम के दौरान नगर निगम द्वारा सफाई के लिए  750 सफाई कर्मचारियों को तीन पालियों में तैनात करने की व्यवस्था की गई है। अस्थाई सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय व स्नानागार के निर्माण केलिए निविदा की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और प्रकाश व्यवस्था केलिए 300 एलईडी लाईट लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा लोनिवि द्वारा जंगल की सफाई व समतल करने का काम भी 90 प्रतिशत और लिंक मार्गों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह पर्यटन विभाग द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित थीम पर 8 प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जायेगा।

इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, पुलिस जल निगम, अग्निशमन आदि विभागों द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में बैठक में पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी,मंडलायुक्त आगरा व डीएम मथुरा समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें