फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा/कुरावली। कुरावली और औंछा थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी वीकेश यादव (19) वर्षीय पुत्र रनवीर सिंह शुक्रवार की दोपहर सब्जी लेने के लिए बाजार गया था।
दोपहर करीब तीन बजे जब वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी वह गांव लखौरा के पास रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में वीकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। देर रात करीब दो बजे मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय वीकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, औंछा क्षेत्र में नगला सावज निवासी सुरेंद्र कुमार (29) शुक्रवार की शाम बाजार सब्जी लेने गया था। शाम करीब सात बजे वह औंछा अड्डा के पास से सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। तभी शराब ठेका के पास कस्बा निवासी बाइक सवार से टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में सुरेंद्र की मौत के बाद पत्नी जूली व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें