फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
रामानंद का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव चितायन के पास सोमवार की रात टहलने निकलने एक दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थान क्षेत्र के गांव चितायन निवासी 50 वर्षीय रामानांद पुत्र बेचे लाल कठेरिया सोमवार रात खाना खाने के बाद पत्नी मनोरमा देवी के साथ टहलने निकले थे। घर के पास ही किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामानंद को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी मनोरमा देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। रामानंद की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें