फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली क्षेत्र में ग्राम हथौड़ावन वन पर हुए सड़क हादसे में मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के हथोड़ावन में बरात से एक दिन पूर्व दूल्हे के भाई की कार की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। वहीं, खुशी का माहौल भी गम में बदल गया। बृहस्पतिवार को उसकी बरात पास के ही गांव में जानी थी। बुधवार को दावत से पूर्व प्रसाद को मंदिर में देने के लिए युवक गया हुआ था, वापस आते समय सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे का शिकार राजेंद्र (20) पुत्र शिवकुमार निवासी हथौड़ावन पटियाली हुआ। उसके भाई कौशलेंद्र की बृहस्पतिवार को बरात पास के ही गांव राजा रिजौला जानी थी। घर परिवार में तैयारियां चल रहीं थी। बुधवार को शादी की दावत थी। दावत के शुभारंभ से पूर्व प्रसाद निकाला गया, जिसे मंदिर में देने के लिए राजेंद्र गांव के बाहर बने मंदिर पहुंचा। वहां से वह वापस बाइक से गांव आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
भाई की शादी को लेकर काफी खुश था राजेंद्र
कासगंज। राजेंद्र भाई कौशलेंद्र की शादी को लेकर काफी खुश था। वह खुशी-खुशी वैवाहिक कार्यक्रमों के कार्यों में जुटा हुआ था। कार्ड बांटने से लेकर सभी तैयारियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर था। उसकी मौत से शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

अब औपचारिकताएं ही होंगी विवाह की
कासगंज। हथौड़ावन निवारसी कौशलेंद्र की बरात बृहस्पतिवार को जानी थी। तैयारियां भी जोरों पर थी। लेकिन एक दिन पूर्व भाई राजेंद्र की मौत से गम का माहौल है। मामा राजकमल ने बताया कि दूल्हा व कुछ परिजन कन्या पक्ष के यहां जाकर वैवाहिक रस्मों की औपचारिकताएं निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें