रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर सोमवार रात को ट्रैक्टर और मैक्स की भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
जानकारी के मुताबिक कासगंज से मैक्स में बैठकर भट्ठा मजदूर शिकोहाबाद जा रहे थे। मैक्स रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर पहुंची तो नगला के पास ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।
ये भी पढ़ें: साहस: बेटी को बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ गई मां, आंचल में छिपाकर झेला हमला
हादसे में मैक्स सवार बृजेश 30 पुत्र बाबूराम, पूनम 28 पत्नी रोहनलाल, सीता 23 पत्नी सुनील, मुकेश 32 पुत्र तिलक सिंह, आलोक सात पुत्र टिंकू निवासीगण उस्मानपुर सिकंदरपुर कासगंज, उमेश 35 पुत्र हरीश, सविता 8 पुत्री उमेश, नीतेश 12 पुत्र उमेश निवासी टिकरा पटियाली कासगंज, बनीराम 28 पुत्र दीवान सिंह, नेहथापुर पिनाहट आगरा, धर्मेंद्र 24 पुत्र भूरेलाल निवासी नदौरा मेरापुर फर्रुखाबाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।