फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा मेट्रो निर्माण में हादसा...पुल से गिरा लकड़ी का टुकड़ा, शीशा तोड़कर कार में घुसा; बाल-बाल बचा चालक

Mon, 19 Jan 2026 04:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो निर्माण के दाैरान हादसा हो गया। मेट्रो के निर्माणाधीन पुल से गिरकर लकड़ी का टुकड़ा शीशे को तोड़ते हुए कार में घुस गया। कार चला रहे चालक की जान-जान बाल बची। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य में लापरवाही से सोमवार दोपहर एक कार चालक बाल-बाल बच गया। उसकी चलती कार पर लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा गिरा, जो कार का शीशा तोड़ते हुए सीट से टकराया। चालक को अंगुलियों में चोट लगी। हादसा आईएसबीटी के पास सर्विस रोड पर हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, लकड़ी का टुकड़ा कैसे गिरा, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


घटना दोपहर 3 बजे की है। खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। आईएसबीटी के पास लगे यू गर्डर पर लाइन और सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। मजदूर कार्य कर रहे थे। अलीगढ़ निवासी नीरज कुमार कार शोरूम में कार्यरत हैं। वह कंपनी की कार लेकर खंदारी से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वह आईएसबीटी फ्लाईओवर से जैसे ही आगे आए, लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर सीट से टकराया। उनकी अंगुली में चोट लगी। उन्होंने किसी तरह ब्रेक लगाया और बाहर आ गए। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। उन्होंने आसपास देखा मगर कोई नजर नहीं आया। उन्होंने आशंका जताई कि यू-गर्डर और पिलर पर कहीं लकड़ी का टुकड़ा लगा होगा। इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। इस वजह से टुकड़ा कार गिर गया। कार अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन








 
विज्ञापन

जांच करा रहे अधिकारी
मेट्रो के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्र ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। लकड़ी के जिस टुकड़े से हादसा हुआ है, उसका प्रयोग मेट्रो में कहीं भी नहीं किया जा रहा है। हादसे वाले स्थान पर मजदूर भी कार्यरत नहीं थे। सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट भी लगी है। टुकड़ा कहां से आया, इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

कई जगह खुली बैरिकेडिंग
आईएसबीटी से गुरुद्वारे तक कई जगह पर लापरवाही के आरोप हैं। बैरिकेडिंग को कई जगह पर खोल दिया गया है। बीच-बीच में भी बैरिकेडिंग हटी होने से कोहरे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें