आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम में सुधार के लिए प्रदर्शन किया। दो घंटे तक कुलसचिव कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
परिषद के इकाई उपाध्यक्ष आर्यन नौहवार और आदित्य अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा, परिणाम और प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं, इससे छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। कई बार ज्ञापन देने पर भी इनमें सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में 48 घंटे में लिखित में आश्वासन न मिलने आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शुभम कश्यप, रमन शर्मा, आकाश ठाकुर, प्रियंका तिवारी, दीपू बघेल, अभिराज सिंह, नितिन वर्मा, अश्वनी कुमार, कर्मवीर बघेल, अंशुमान कौशिक, रितेश कुमार रहे।
- बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए दो वर्ष से परीक्षा नहीं हुई।
- अंकतालिका में अंक दर्ज करने में गड़बड़ियां होने पर छात्र फेल कर दिए हैं।
- पीएचडी में प्रवेश परीक्षा शुरू हो, जिससे शोध हो सकें, सीट भी बढ़ाई जाएं।
- स्नातक, परास्नातक, विधि के लंबित परिणामों का जल्द घोषित किया जाए।
- विश्वविद्यालय के संस्थानों में नए पाठ्यक्रम शुरू कराए जाएं।