फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण की 12 मार्च को हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फरीदनगर निवासी श्रीनिवास 12 अप्रैल को अपने खेत पर सो रहा था। उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव अगले सुबह मिरहची के समीप हजारा नहर की झाड़ियों में छिपा दिया गया था। मामले में मृतक के पुत्र हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें शामिल आरोपी राजपाल निवासी नगला खंगार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी को लगातार दबिशें दी जा रही थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी राजपाल कासगंज रोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें