अनुशासित नागरिक के रूप में बाहर निकलते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि शूटिंग के लिए शासन से अनुमति मिली है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गाइड लाइन के मुताबिक ही शूटिंग करने दी जाएगी।
पहचान पत्र और बायोमेट्रिक से ही प्रवेश
केंद्रीय जेल के जेलर शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि शूटिंग के लिए कलाकारों के साथ ही टीम के 100 सदस्य आ रहे हैं। इनको बंदियों से अलग रखना काफी मुश्किल होगा। इसको देखते हुए जेल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य गेट पर रजिस्टर में नाम दर्ज कराना होगा।
बायोमेट्रिक मशीन लगाई हैं। इस पर हाजिरी दर्ज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। फिल्म के कलाकार और प्रोडक्शन टीम के सदस्य बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद जेल के अंदर या बाहर जा सकेंगे। सर्किल नंबर चार में शूटिंग होगी। इसके अलावा कलाकार और अन्य कहीं नहीं जा सकेंगे। शूटिंग में बंदी भी नहीं आएंगे।