सोशल मीडिया पर बाल संत नाम से जाने जाने वाले दिल्ली निवासी दस वर्षीय अभिनव अरोड़ा की मां ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की साइबर सेल जिन मोबाइल नंबरों से धमकी और मैसेज आए उनकी डिटेल निकालने में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा और उनकी मां ज्योति अरोड़ा वर्तमान में रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में रहती हैं। ज्योति अरोड़ा ने शहर कोतवाली में देर रात बिश्नोई गैंग से जान से मारने का संदेश प्राप्त होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके नाबालिग बेटे अभिनव अरोड़ा (आध्यात्मिक वक्ता) को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।