यहां का है मामला
ये मामला बाह क्षेत्र के किंदरपुरा गांव का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले नरोत्तम ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 12 मई 2022 को बासौनी के बड़ोस गांव के रहने वाले उदय सिंह के साथ की थी। उनके एक साल का बेटा भी है। दामाद उदय सिंह ने बताया कि पत्नी से झगड़ा हो गया था। वो बेटे को लेकर मायके चली आई थी। वो पत्नी को घर वापस लाने के लिए 6 अक्तूबर की रात को ससुराल आया था। यहां पर ससुर नरोत्तम और सास ऊषा से बात की गई, तो वे दोनों भड़क गए।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया ऐसा बवाल...पुलिस के छूट गए पसीने
जमकर की पिटाई
दामाद ने बताया कि सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो पत्नी के भाई अर्जुन, प्रदीप और बैजनाथ ने भी उस पर हाथ छोड़ दिया। ससुराल वाले उसे पीटते रहे और पत्नी देखती रही। पत्नी ने उसे बचाया तक नहीं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया।
ये भी पढ़ें - UP: रिवरफ्रंट के स्मारक...अब ढहने लगे, सात साल से फाइलों में हैं बंद, सीएम योगी की घोषणा के बनी थी योजना