फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वायरल में पेट दर्द और उल्टियां भी, बढ़ रही मरीजों की संख्या

Wed, 16 Nov 2022 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल दोनों जगहों पर मरीजों को डेढ़ से दो घंटे के इंतजार के बाद इलाज मिला। जिला अस्पताल में करीब 2300 नए पर्चे बने। 2500 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में दिखाया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अस्पतालों में वायरल के काफी मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ को बुखार के साथ खांसी व जुकाम की समस्या है तो कुछ के पेट में दर्द और उन्हें उल्टियां भी हो रही हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि पेट में दर्द और उल्टियां होने पर मरीजों को तत्काल डॉक्टराें से परामर्श लेना चाहिए। यह लक्षण डेंगू के भी हैं। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को 2503 मरीज पहुंचे। 2179 मरीज नए और 324 पुराने रहे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रही। यहां 530 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। 19 मरीज पुराने, 511 मरीज नए थे। विभाग के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की डेंगू की भी जांच कराई जा रही है। पेट दर्द और उल्टियां वायरल के साथ डेंगू के भी लक्षण हैं। 10 से 15 दिन में ठंड और बढ़ने पर वायरल के मरीज कम हो जाएंगे। 

सांस रोगियों की मुश्किल बढ़ा रहा प्रदूषण

प्रदूषण और बढ़ते धूल कण सांस रोगियों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। एसएन के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को 200 से अधिक सांस व अस्थमा रोगियों ने परामर्श प्राप्त किया। क्षय व वक्ष रोग विभाग में 226 मरीजों ने दिखाया। इसमें 100 से अधिक सांस व अस्थमा के रोगी रहे। डॉक्टरों की सलाह है कि मरीजों को धूल से बचना चाहिए। ठंड से भी बचाव जरूरी है। पुराने रोगी अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। 

ये भी पढ़ें - Agra: मजदूर की हत्या में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, देना होगा 80 हजार रुपये का अर्थदंड

इलाज के लिए डेढ़ से दो घंटे का इंतजार

एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल दोनों जगहों पर मरीजों को डेढ़ से दो घंटे के इंतजार के बाद इलाज मिला। जिला अस्पताल में करीब 2300 नए पर्चे बने। 2500 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में दिखाया। पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। कुछ मरीजों को रक्त आदि की जांच के लिए भी लाइन में लगना पड़ा। एसएन में पर्चा बनाने के लिए एक काउंटर बढ़ा दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें