फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलखेड़ा बवाल: पुलिस के सामने होता रहा पथराव...हिरासत में 35 उपद्रवी, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 31 Jan 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आंवलखेड़ा में गाड़ी धुलाई को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने 35 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
पथराव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के आंवलखेड़ा में बृहस्पतिवार शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर भी उपद्रव करने वाले पथराव करते रहे। पुलिस ने करीब 35 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


आंवलखेड़ा निवासी बंटी परमार मां गायत्री ऑटो पार्ट्स एवं धुलाई सेंटर पर गाड़ी की धुलाई कराने आए थे। धुलाई करते समय पानी की छींट और मिट्टी बंटी परमार के कपड़ों पर पड़ गई। ऐतराज करने पर कर्मचारी से हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही बंटी परमार के मित्र योगेश चौहान, रॉयल फास्ट फूड के संचालक हिमांशु यादव आदि लोग बाइक से पहुंच गए। दोनों पक्ष में झगड़ा और पथराव होने लगा।

 रेस्तरां की छत से भी पथराव किया गया। पथराव में चौकड़ा निवासी देवांश चौहान सहित कई लोग घायल हो गए। आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना बरहन और खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने देर शाम कैफे से पैसई के पूर्व प्रधान हरि कृपाल यादव, एक अधिवक्ता के भाई समेत करीब 35 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने एक बाइक ओर टेंपो को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



गाड़ी धुलाई को लेकर हुआ विवाद
एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय का कहना है कि आंवलखेड़ा में पथराव की सूचना पर थाना बरहन पुलिस पहुंची थी। कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी धुलाई को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पथराव में पानी की टंकी, बाइक टूटी
आंवलखेड़ा में रेस्तरां की छत से पथराव कर रहे युवकों ने बाइक और पानी की टंकी को भी निशाना बनाया। इससे वो क्षतिग्रस्त हो गईं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें