Fake Land Deeds Agra: फर्जी बैनामा कांड में अब तक एसआईटी के सामने 11 मामले आ चुके हैं। 30 से अधिक लोगों एसआईटी के निशाने पर हैं, जिनसे पूछताछ की जानी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Fake Sale Deeds: आगरा में एसआईटी जमीनों के फर्जी बैनामे की जांच कर रही है। जिन जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, उनका भाैतिक सत्यापन किया जा रहा है। शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। इस पर अब तहसीलकर्मियों के पास करोड़ों की संपत्ति होने, वर्षों से एक ही जगह जमे होने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
एसआईटी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में है। जमीनों के फर्जी बैनामे के मामले में थाना सदर और शाहगंज में 4 केस दर्ज किए गए हैं। गिरोह से जुड़े प्रशांत शर्मा और अजय सिसौदिया सहित अन्य को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी तहसील के रिकाॅर्ड रूम में जिल्द बही से असली बैनामा गायब करा देते थे। उनकी जगह पर फर्जी बैनामा लगा दिया जाता था।
रकम हड़पने के बाद आरोपी संपर्क नहीं करते थे। जो लोग जमीन खरीदते थे, वह भटकने को मजबूर हो जाते थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को एसआईटी ने जमीनों को सत्यापन किया। ताजमहल क्षेत्र की जमीनों को देखा। वहीं आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। जितनी भी जमीनों का फर्जीवाड़ा सामने आएगा, उसमें कार्रवाई की जाएगी।