फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमर उजाला कार्यालय में आधार कार्ड शिविर आज सुबह 11 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में सोमवार को आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अमर उजाला कार्यालय में आयोजित होने वाले कैंप में शामिल होने के लिए लोगों को दिए गए क्यूआर को स्कैन कर पंजीकरण कराना होगा। शिविर में लोग नए आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण के साथ ही पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो आदि सुधार करा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शपथपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा शिविर में आधार कार्ड अपडेट भी कराया जा सकेगा। इसके लिए पाठक को अपने साथ फीस, आधार कार्ड की मूल प्रति और आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा। शिविर में यूआईडीएआई के अधिकृत अधिकारी कार्य करेंगे। पंजीकरण कराने वाले पाठकाें को कैंप में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें