आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब संस्था की ओर से चल रही एसबीएसआर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को बमरौली कटरा स्थित मैदान पर खेला गया। आगरा रॉयल्स ने कांटे की टक्कर में आरबीएस क्रिकेट क्लब से 4 रन से मैच जीत लिया।
आगरा रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। अनिल धाकरे ने 46 और मुकुल यादव ने 40 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन बनाए। तेजेंद्र सिंह ढिल्लन ने 5 व गणेश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। तेजेंद्र सिंह ढिल्लन ने 44 व मुकुल तिवारी ने 30 रनों का योगदान दिया।
आगरा रॉयल्स की ओर से ऋतिक शर्मा और राहुल यादव ने 2-2 विकेट लिए। आगरा रॉयल्स ने 4 रन से विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रितिक शर्मा, प्लेयर ऑफ द मैच गोपाल चाहर, बेस्ट फील्डर राहुल तोमर रहे। इस दौरान पार्थ राना, सत्येंद्र सिंह राना, राजकुमार चौधरी, कैलाश प्रसाद, हरिभान सिंह राना, जगवीर सिंह राना, जीडी शर्मा, परमेश राना, डॉ. अरुण कपूर, अनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।