आगरा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी के परिजन पीड़ित के घर आ धमके। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना एकता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले में रोहित रहता है। घर से निकलने पर पीछा कर रास्ते में रोक लेता है। एक दिन हाथ पकड़कर ऑटो में बैठाने की कोशिश की। विरोध पर उठा ले जाने की धमकी दी। परिजन ने उसके घर जाकर शिकायत की तो आरोपी का बड़ा भाई सोनू, अंकित, उसके पिता अशोक, मां उमा, बहन रिंकी और उसकी भाभी आरती एकराय होकर घर आ गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस को फोन करने पर भाग गए।