फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीबीडीसी नाले की पुलिया होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक एवं मोर्चरी तक जाने वाले रास्ते से गुजरते समय वाहन चालकों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने इस सड़क पर स्थित टीबीडीसी नाले की पुलिया को चौड़ा कराने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिया के चौड़ीकरण के बाद मेट्रो रेल काॅरपोरेशन पुलिया के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण कराएगा। बृहस्पतिवार को इसके लिए नगर निगम, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन और मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पुलिया की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और कार्ययोजना पर चर्चा की। अवर अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि टीबीडीसी नाले की पुलिया की चौड़ाई कम होने के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस समस्या से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नगर निगम को अवगत कराया था। साथ ही अस्पताल परिसर से होकर गुजरने वाले खुले नाले से दुर्गंध फैलने और संक्रामक रोगों की आशंका भी जताई थी। इसी के बाद ह्यूमन पाइप डालकर नाला भूमिगत करा दिया गया, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा समाप्त हो गया है। पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें