सैंया। आगरा-झांसी रेलवे ट्रेक पर जाजौ स्टेशन के पास रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवती की माैके पर ही मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया एक युवती रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। अचानक आगरा की ओर से आ रही ईसीआर ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने जाजौ स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचीं और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।