फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजयराज संग कराटे में गोल्ड मेडल जीतने वाले बेटे-बेटियां सम्मानित

Mon, 02 Feb 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर के नयेपुरा गांव में वीर बालक अजयराज एवं श्रीलंका में कराटे का गोल्ड मेडल जीतने वाले बेटे
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के नयेपुरा गांव में सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम में रविवार को वीर बालक अजयराज एवं श्रीलंका में कराटे का गोल्ड मेडल जीतने वाले बेटे-बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




झरनापुरा गांव के 9 साल के अजयराज ने मगरमच्छ से भिड़ कर अपने पिता वीरभान सिंह की जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजयराज के साहस एवं शौर्य को सराहते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं बाह के मंगदपुर गांव की जगवीर सिंह की 16 साल की बेटी श्रेया सिंह, बाह के नवीन कुमार की 12 साल की बेटी दीक्षा एवं कनारी गांव के मान सिंह के 10 साल के बेटे अभिनव ने श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीत कर यूपी और देश का नाम रोशन किया था। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने सभी को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान अंशुरानी निषाद, शिवराम राजपूत, अतर सिंह नरवरिया, घनश्याम भारतीय, महेश वर्मा, अर्जुन राजपूत, मुकेश वर्मा, देवेंद्र राजपूत, नंदकिशोर वर्मा, विनोद राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें