बाह। जैतपुर के नहटोली गांव की चंबल नहर की पुलिया के पास शनिवार की रात खेड़ा राठौर के कासगंज गांव के सूरज (19) का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। अंगोछा का गले में फंदा कसा था, शर्ट नहीं पहने था। परिवार में मातम पसर गया है।
कासगंज के मुकेश ने बताया कि तीन भाइयों में सूरज सबसे बड़ा था। टेंट पर लाइट का काम करता था। शनिवार की शाम 4 बजे उन्होंने सूरज से भूसा लाने के लिए कहा था। वह नाराज होकर घर से गुरुग्राम के लिए निकला था। रात में पुलिस ने उसके पेंट की जेब रखे मोबाइल से फंदे पर लटके होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुला कर साक्ष्य संकलन किया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पर पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। एसओ जैतपुर ने बताया कि परिजन से पूछताछ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।