फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धरने पर बैठे ग्रामीण की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। अछनेरा के गांव नगला लालदास में तालाब की गंदगी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मिट्ठन लाल की तबीयत शनिवार को अचानक खराब होने पर आगरा के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति चिंताजनक है। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान की हालत बिगड़ने के तीन दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी किरावली से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन काॅल रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें