फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की दूसरी शादी न रोक सका, पुलिस के साथ जब तक मैरिज होम पहुंचा...हो चुकी थी विदाई; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Dec 2025 08:35 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पति अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने में कामयाब नहीं हो सका। जब तक पुलिस लेकर वो मैरिज होम पहुंचा, ससुराल वालों ने तब तक पत्नी को दूसरे के साथ विदा करा दिया। पत्नी की दूसरी शादी होने से पीड़िता सदमे में है। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला क्षेत्र का एक युवक शुक्रवार रात अपनी पत्नी का दूसरा निकाह रोकने की गुहार लगाते हुए रातभर भटकता रहा। एक्स पर वीडियो पोस्ट करने और 112 नंबर पर शिकायत के बाद पुलिस जब युवक के साथ मैरिज होम पहुंची तो विदाई हो चुकी थी। अवसाद में युवक ने मोबाइल बंद कर लिया है। 
विज्ञापन

मंटोला मैदान के काशिफ खान का आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2024 में क्षेत्र की युवती से निकाह किया था। शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया। इसके बाद भी पत्नी के परिवार वाले उसे घर पर जबरन रखे थे। झूठा तलाक दिखा उसका जबरन निकाह करा रहे थे। इस पर उन्होंने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट से शादी मान्य रहने का स्टे लिया था।

 

फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में 26 दिसंबर को कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि पता चलने पर मंटोला पुलिस से शादी रोकने की गुहार लगाई। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी। इसके बाद 112 नंबर पर काॅल की। अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन किए लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। पीआरवी उन्हें ताजगंज थाना की बसई चौकी लाई। देर रात पुलिस मैरिज होम लेकर पहुंची। तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था।

 
विज्ञापन

ताजगंज थाना प्रभारी का कहना है कि देर रात युवक ने शिकायत की। उसके पास दस्तावेज की कोई काॅपी नहीं थी। सिर्फ फोटो थे, इसके बाद भी पुलिस मौके पर गई। वहां जानकारी हुई कि निकाह 24 दिसंबर को हो चुका था। शुक्रवार को रुखसती की रस्म थी जो काफी पहले हो चुकी। युवक को अगले दिन लिखित शिकायत और दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें