फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के ग्राम चितौरा के समीप रविवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात युवकों ने युवक जितेंद्र कुमार को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घायल जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह करीब 15 बरसों से अपनी ससुराल चितौरा में रहता है। रविवार की शाम वह शमसाबाद बाजार घरेलू सामान खरीदने गया था। रात करीब आठ बजे लौट रहा था, तभी रास्ते में उस पर गोली चलाई गई। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। फायर की आवाज और चीखें सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शमसाबाद आनंदवीर ने बताया कि गोली लगने से युवक घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें