कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते विधायक छोटेलाल वर्मा व अन्य
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में 5 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होने वाली गुहराज निषाद जयंती को लेकर उत्साह चरम पर है। विधायक छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में समाज के लोग दिन-रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
कस्बा फतेहाबाद में रविवार को 5 अप्रैल को निषाद जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जयंती समारोह में 50000 से अधिक की भीड़ जुटने की संभावना है। 20000 लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल कामता प्रसाद शर्मा ग्राउंड पर बनवाई गई है। विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा है कि कार्यक्रम में केंद्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष महामण्डेश्वर निरंजन ज्योति सिंह, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री भारत सरकार, संदीप सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, रामकेश निषाद मंत्री, धर्मपाल सिंह पशुपालन मंत्री, राकेश गर्ग अध्यक्ष लघु उद्योग को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के सामने 8 फीट ऊंची भगवान श्रीराम व गुहराज निषाद की एक टन बजनी प्रतिमा लगाई जाएगी। 12:00 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। उसके बाद यहां से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर विधायक छोटेलाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, राम भरत वर्मा, राजू वर्मा, रामसनेही वर्मा, सूबेदार वर्मा, अजय शर्मा, लाखन सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान अशोक वर्मा उपस्थित थे।