फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जौताना में 1.51 करोड़ रुपये से बनेगा मंदिर मार्ग

विज्ञापन
ग्राम जौताना में मंदिर मार्ग का शिलान्यास करते विधायक चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विकास खंड के ग्राम जौताना में मंदिर मार्ग के नव निर्माण कार्य का विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी सुगम होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. रामेश्वर सिंह, हिम्मत सिंह प्रधान, लालाराम प्रधान, पप्पू प्रधान, हुब्बलाल, रमन चौधरी, करतार सिंह, मुन्नालाल, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें