सैंया। विद्युत उपकेंद्र सैंया की टीम सोमवार को कस्बे में कटे हुए स्मार्ट मीटरों के कनेक्शनों की जांच करने गई थी। तभी दो उपभोक्ता ने अपने साथियों के साथ टीम पर हमला कर दिया। पिटाई से लाइनमैन घायल हो गए। मामले में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
अवर अभियंता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे कस्बा वह टीम के साथ सैंया में कटे हुए स्मार्ट मीटरों के कनेक्शनों की जांच कर रहे थे। तभी पक्कापुरा के सत्यम और शुभम शर्मा ने अपने साथियों के साथ कर्मचारियों से गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। लाइनमैन हरिश्चंद्र को पीटते हुए खींचकर अपने घर में ले जाने लगे। काफी प्रयास के बाद लाइनमैन को छुड़ाया गया। बचाया। मार-पीट की घटना को लेकर अवर अभियंता ने थाने में लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद