फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीढि़यों पर लाचार दिव्यांग, गोद में बेबसी की दास्तान

Wed, 11 Nov 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
निबंधन कार्यालय में द्वितीय तल पर उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए दिव्यांग बुजुर्ग को गो
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांगों के लिए सुगम राह के दावे निबंधन कार्यालय की सीढ़ियों दम तोड़ रहे हैं। यहां आने वाले हर दिव्यांग को दूसरों की गोद या पीठ का सहारा लेना पड़ता है। अकसर ही दिव्यांग यहां परेशान होते हैं। तीसरी मंजिल पर जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है, जबकि अधिकांश विभागों में दिव्यांगों के लिए रैंप बने हुए हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील परिसर बहुमंजिला इमारत बनी निबंधन कार्यालय में मंगलवार को एक बुजुर्ग दिव्यांग की लाचारी ने व्यवस्था पर खड़े कर दिए है। उसे उपनिबंधक कार्यालय प्रथम में रजिस्ट्री के लिए जाना था। सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए उसके पैर साथ नहीं दे पा रहे थे। दूसरा रास्ता न होने के कारण उसे अपने रिश्तेदार की गोद का सहारा लेना पड़ा। सीढ़ियों पर संतुलन बनाकर ले जाने में भी उसके पैरों का संतुलन बिगड़ रहा था। वह रुक-रुक कर किसी तरह उपनिबंधन कार्यालय तक पहुंच सके।

निबंधन कार्यालय की पांच में से इसमें तीन उप निबंधक कार्यालय बहुमंजिला इमारत में हैं। जिनमें द्वितीय तल पर द्वितीय व पंचम और तृतीय तल पर प्रथम उपनिबंधक कार्यालय हैं। इन तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का रास्ता बना है, दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए कोई लिफ्ट या रैंप की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए नीचे व्हील चेयर की व्यवस्था है। अगर कोई ऊपर आने में असमर्थ है तो उपनिबंधक को नीचे जाकर उसकी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करनी होती है। - योगेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें