फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार डंपर ढाबे में घुसा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टेढ़ी बगिया हाथरस मार्ग पर शनिवार देर रात राधे-राधे ढाबे में घुसे तेज रफ्तार डंपर के मामले में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में बड़ी जनहानि तो टल गई, लेकिन ढाबा, दो दुकानें और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ढाबा संचालक अंशुल प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब दो बजे गिट्टी से भरा डंपर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया और ढाबे की टिन शेड दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे से ठीक दो मिनट पहले कर्मचारी और ग्राहक अंदर की ओर हटे थे, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
डंपर की टक्कर से ढाबे के बाहर खड़े स्कूटर और बाइक के अलावा पास की दो दुकानों का शेड व सामान टूट गया। संचालक के अनुसार करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी करने पर पता चला कि डंपर चलाने वाला सुरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी धौलपुर राजस्थान है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें