फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को रौंदा

Fri, 06 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एंबुलेंस ने रौंदा बाइक सवार: मृतक बाइक सवार रामस्वामी का फाइल फोटो
विज्ञापन
बाह। जैतपुर नंदगवा मार्ग पर बुधवार सुबह 10.30 बजे तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस ने सामने से आई बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद गिट्टी और ईंटों की ढेरी पर चढ़ी एंबुलेंस के नीचे बाइक सवार क्यारी गांव का रामस्वामी (35) फंस गया। जिससे दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ईंटों की ढेरी पर बैठे 5 लोग बाल बाल बच गए। लापरवाही से हुए हादसे को लेकर गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस चालक को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


क्यारी का रामस्वामी जैतपुर का बाजार कर बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और रामस्वामी एंबुलेंस के नीचे फंस गया। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि गिट्टी और ईंटों के ढेर पर चढ़ गई। रामस्वामी बुरी तरह से कुचल गया। ईंटों के ढेर पर बैठे 5 लोग बाल-बाल बच गए। लापरवाही से हुए हादसे पर भड़के लोगों ने एंबुलेंस चालक इटावा के पीहरपुर गांव के बंटू को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। इधर एंबुलेंस के नीचे फंसे रामस्वामी को निकाल कर सपा प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ जैतपुर ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बाइक और एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें