फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आस्था की डगर पर उदासीनता की चादर

विज्ञापन
बेतरतीब ढंग से मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन
आगरा। जिले के लाखों लोगों की आस्था से जुड़ी सावन माह में होने वाली 44 किमी. परिक्रमा नगर निगम की उदासीनता का शिकार हो सकती है। रविवार शाम से शुरू होने वाली परिक्रमा से 24 घंटे पहले शनिवार को नगर निगम ने बेतरतीब ढंग से मार्ग की मरम्मत कराई। इसमें भी कुछ स्थानों पर सिर्फ बालू डालकर ही छोड़ दिया गया। ऐसे में श्रद्धालु ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरकर परिक्रमा करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी से गड्ढों को भरा गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों पर बालू बिछा दी गई है। मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने बताया कि कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों के पास तथा परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटों को भी ठीक कराया गया है। वनखंडी महादेव मंदिर के दो किमी. जंगल क्षेत्र में बल्लियां लगाकर लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
-
घाटों पर बैरिकेडिंग, पंडाल में मिलेगी चाय
नगर निगम ने कैलाश और बल्केश्वर मंदिर स्थित पार्वती घाट पर नदी किनारे बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई है। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था भी की है। नगर निगम के पंडाल में श्रद्धालु विश्राम करने के साथ चाय भी पी सकेंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के लिए अलग से सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। पूजा सामग्री नदी और सड़क पर न फेंकें, इसलिए अर्पण कलश रखवाए हैं।
विज्ञापन


भक्तों को नहीं होगी परेशानी
परिक्रमा मार्ग के गड्ढे भरवाने के साथ ही जिन सड़कों पर सीएम ग्रिड के तहत काम चल रहा है, वहां गिट्टियां न चुभें, इसलिए बालू बिछाई गई है। भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। निगम ने घाटों की बैरिकेडिंग के साथ पंडाल और अर्पण कलश की व्यवस्था की है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त

फूलों की वर्षा नहीं, सुविधाएं दीजिए
- बेशक फूल बरसाइए लेकिन श्रद्धालुओं की दुश्वारियां तो दूर कराइए। 21 जुलाई को लाइट, गड्ढे, सफाई के लिए पत्र दिया था लेकिन परिक्रमा से ठीक पहले आधा-अधूरा काम कराया गया है। दो दिन तक हुई बारिश में पैचवर्क उखड़ चुका है। श्रद्धालुओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। - मुरारीलाल गोयल, पार्षद, बल्केश्वर
विज्ञापन

बेतरतीब ढंग से मार्ग की मरम्मत

बेतरतीब ढंग से मार्ग की मरम्मत

बेतरतीब ढंग से मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें