फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी भरे रास्ते से होकर स्कूल जा रहे हैं बच्चे

Sun, 09 Aug 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: मिड़कौली में पानी भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
विज्ञापन
बाह। मिड़कौली गांव में उफने तालाब का पानी गांव की गलियों और घरों तक पहुंच गया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर घुटनों तक पानी भरा है। प्रवेश द्वार तक भरे पानी के रास्ते शनिवार को बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल आए।
विज्ञापन

उफनाए तालाबों का पानी सहाबरायपुरा, फरैरा, धोबई, धनियापुरा, कान्हरपुरा, उधन्नपुरा, उदयपुर कला आदि गांवों की गलियों एवं घरों तक पहुंच गया है। गलियों में बह रहे तालाब के गंदे पानी के साथ आए सांप-बिच्छू के हमले की चिंता सताने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने पानी की निकासी की मांग की है। खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। समस्या समाधान में विकास विभाग की टीमें लगी हैं।
वहीं, बासौनी में बारिश में धंसके शौचालय के गड्ढे में शनिवार को सांड गिर कर फंस गया। सांड के गिरने की जानकारी पर गांव के सूरज भदौरिया, रतीश वर्मा, अवधेश भदौरिया आदि रेस्क्यू में जुटे। करीब 2 घंटे बाद रस्से आदि से बांध कर सांड़ को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गड्ढे में फंसा सांड़ बाहर निकलते ही भाग गया। इधर, शनिवार को जरार में नीम का पेड़ उखड़ कर गिर पड़ा, जिससे सड़क पर 15 मिनट के लिए आवागमन ठप हो गया। वहीं जैतपुर के फतेहपुरा मोड के पास पेड़ टूट कर सड़क पर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें