फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC/ST एक्टः फिरोजाबाद में पुलिस-प्रदर्शनकारियों में टकराव, एक की मौत, जमकर हंगामा

Mon, 02 Apr 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नारखी (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद स्थित नारखी में सड़क जाम के दौरान पुलिस और दलित समाज में टकराव हुआ। पथराव में एसओ नारखी सहित 11 लोग घायल हो गए। सुरेशचंद्र 50 वर्ष की मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के डंडा मारने से मौत हुई है। पुलिस बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रही है। लोगों ने शव को लाकर धरना स्थल पर रखा है।  

आंदोलनकारी एसओ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया पीएम रिपोर्ट में यदि डंडे से मौत की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नारखी क्षेत्र में सुबह सात बजे से शुरू हुआ बवाल दोपहर दो बजे तक चला। नारखी-फरिहा व नारखी बछगांव मार्ग दलितों ने पेड़ काटकर डाल देने के साथ बंद कर दिया। 

वहीं लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर रतौली को जाने वाले एक युवक व महिला को रोड पार करने के दौरान जमकर पीटा। एसएचओ हमराह के साथ बचाने पहुंचे तो भीड़ ने उनके साथ अभद्रता कर दी। 

लाठियां फटकारीं तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव होते ही एसएचओ, पुलिस वालों को जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव में एसएचओ सहित 11 लोग घायल हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें