फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाबे पर खाना खाते समय आढ़ती को मौत ने ले लिया आगोश में, सबका यही सवाल कि कैसे चली गई उनकी जान?

Sun, 15 Dec 2024 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

घटना रविवार शाम सात बजे की है। साईं क्लासिक कॉलोनी, कैलाश विहार निवासी 50 वर्षीय आढ़ती संजय वर्मा सिकंदरा मंडी के सामने भगवती ढाबे पर खाना खाने आए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी आर्डर की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया।
विज्ञापन
आढ़ती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे आढ़ती को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि कुर्सी पर बैठे रह गए। कर्मचारी ने देखा तो ढाबा मालिक को बताया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना रविवार शाम सात बजे की है। साईं क्लासिक कॉलोनी, कैलाश विहार निवासी 50 वर्षीय आढ़ती संजय वर्मा सिकंदरा मंडी के सामने भगवती ढाबे पर खाना खाने आए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी आर्डर की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया। उन्हें रोटी के लिए पूछने आए कर्मचारी ने उन्हें देखा। उन्हें लगा कि थकावट की वजह से ग्राहक को झपकी आ गई है। उसने ढाबा मालिक प्रदीप कुमार को बताया। वह भी आ गए। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया। मगर, संजय वर्मा के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर पुलिस को बताया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी उनको एसएन इमरजेंसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने की आशंका जाहिर की। सूचना पर परिजन आ गए। संजय के जीजा ऋषिपाल ने बताया कि साले की सिकंदरा सब्जी मंडी में आढ़त थी। कुछ समय से वह काम नहीं कर रहे थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें