फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक कालोनी निवासी किशोरी को गैर समुदाय का आरोपी अपने साथी की मदद से अगवा कर ले गया। जानकारी होने के बाद शनिवार को कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी नाबालिग किशोरी को शुक्रवार को गांव पुसैना का रहने वाला गैर समुदाय का युवक अपने साथी की मदद से अगवा कर ले गया। जानकारी के बाद परिजन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को जब इस बारे में हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी हुई तो वह कोतवाली पहुंच गए। विहिप के नगर अध्यक्ष गुड्डू पंडित व अन्य कार्यकर्ताओं ने किशोरी को जल्द बरामद कर आरोपी को जेल भेजे जाने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी किशोरी को आते-जाते समय रास्ते में परेशान करता था। प्रदर्शन करने वालों में अमन चौहान, सृजन चौहान, रवि शर्मा, रामकुमार, विशाल राजपूत, अतुल सक्सेना, दिलीप राठौर, उपेंद्र बहादुर, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें