फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 10 करोड़ की लागत से बनेगी लंबी लूप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद स्टेशन पर ट्रैफिक दबाव कम करने और ट्रेन संचालन को सुगम बनाने के लिए लंबी लूप लाइन का निर्माण किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


लूप लाइन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा करने तथा उनके बेहतर संचालन के लिए बनाई जाती है। आमतौर पर इसकी लंबाई 750 मीटर होती है जिससे इंजन समेत पूरी लंबाई की ट्रेन आसानी से खड़ी हो जाती है। रेलवे के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि लंबी लूप लाइन तैयार होने से स्टेशन पर एक से अधिक ट्रेन रुक सकेंगी और मुख्य लाइन पर दबाव कम होगा।भांडई–इटावा रेलखंड के फतेहाबाद स्टेशन पर बन रही इस लूप लाइन से इस खंड में ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता दोनों बढ़ेंगी।


शिववाला टेहू स्टेशन पर आगरा–एटा पैसेंजर का नया ठहराव
फोर्ट–एटा पैसेंजर ट्रेन शिववाला टेहू स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 28 नवंबर से प्रभावी होगी। आगरा फोर्ट–एटा पैसेंजर शाम 6:50 बजे शिववाला टेहू पहुंचेगी और 6:51 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं एटा–आगरा फोर्ट पैसेंजर सुबह 8:33 बजे पहुंचेगी तथा 8:34 बजे आगे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें