फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में काम करते मजदूर की थम गईं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुताई के काम में लगे श्रमिक की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे साथ काम करने वाले श्रमिक इमरजेंसी में ले गए मगर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में तीन सप्ताह से रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। ठेकेदार शिवम ने नगला बूढ़ी, न्यू आगरा निवासी अजय शर्मा (36) और सुधीर को पुताई के कार्य के लिए बुलाया था। वह मंगलवार सुबह 11 बजे चिकित्सक आवास में कार्य कर रहे थे। तभी अजय की तबीयत खराब हो गई। वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथी श्रमिक उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन आ गए। मृतक के पिता अवतार किशन ने बताया कि बेटे को 600 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें