फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उनके गंभीर चोट आ गई। परिजन उन्हें उपचार लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मानपुर नगरिया निवासी राम प्रसाद (50) शनिवार की रात्रि समय करीब सात बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेजी से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनके गंभीर चोट आ गई। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उन्हें बदायूं के निजी अस्पताल पर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोरोंजी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें